फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक : चलते-चलते स्टेयरिंग हुआ लॉक, डिवाइडर से जा भिड़ी कार, डॉक्टर की मौत

Sat, 16 Oct 2021 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
130 मीटर रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन

दशहरे पर गृह प्रवेश से पहले नए मकान की सफाई कर लौट रहे दंपती के कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया। इससे 130 मीटर रोड पर नियंत्रण खोकर कार डिवाइडर से जा टकराई। बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में कार सवार दंपती बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की शिनाख्त ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस सोसाइटी निवासी शिखा भटनागर (35) के रूप में हुई है। वह बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) थीं। हालांकि कुछ दिनों से एक कंपनी में सॉफ्टवेयर एनालिस्ट के रूप में काम कर रही थी। हादसे में घायल पति शैवाल भटनागर का इलाज जारी है।

विज्ञापन


बीटा-2 थाने की ऐच्छर चौकी पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात शैवाल और शिखा कार से घर लौट रहे थे। 130 मीटर रोड पर ऐच्छर चौकी क्षेत्र में कार का स्टेयरिंग अचानक लॉक होने के शैवाल कार नहीं संभाल पाए। इससे कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के वक्त शिखा कार में आगे बैठी थीं। कार उसी साइड से डिवाइडर से टकराई जिस तरफ शिखा बैठी थीं। हादसे में एयरबैग भी नहीं खुल पाया। इससे दंपती घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां शिखा को मृत घोषित कर दिया गया।

भाई ने कहा-लगा रखी थी बेल्ट
पुलिस के मुताबिक शिखा ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। वहीं उसके भाई अमित ने दावा किया शिखा ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। अमित के मुताबिक शिखा बीएचएमएस पास थी। लेकिन फिलहाल एक कंपनी में सॉफ्टवेयर एनालिस्ट थी। पति शैवाल भी इसी पद पर कार्यरत हैं। दोनों का पांच साल का बेटा है, बृहस्पतिवार को वह घर पर ही था। उन्होंने बताया कि शिखा और शैवाल ने सेक्टर जू-1 में मकान बनाया था। शुक्रवार को मकान में गृहप्रवेश होना था। बृहस्पतिवार को दंपती नए मकान में सफाई आदि की व्यवस्था की देखरेख कर लौट रहे थे। अमित ने बताया कि कार की स्टेयरिंग फेल हुई फिर लॉक हो गई।
विज्ञापन


सर्विस के दौरान चेक कराएं ईपीएस, ओरिजिनल पार्ट का करें इस्तेमाल
एडीएम मोटर्स के एडवाइजर कपिल नागर के मुताबिक इलेक्ट्रिक पावर स्टेयरिंग (ईपीएस) के इलेक्ट्रिक पार्ट के काम करना बंद करने पर स्टेयरिंग जाम हो जाता है। ऐसा अधिकतर पुरानी कारों में होता है। ऐसा होने पर चालक को लगता है कि स्टेयरिंग लॉक हो गया। तेज गति में कार के होने पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है। वहीं कई बार पुरानी कार में सस्ते इलेक्ट्रिक पार्ट का इस्तेमाल करने से भी ऐसा होता है। ऐसा होने पर ब्रेक लगाकर कार को रोकने का तुरंत प्रयास करना चाहिए चाहिए। उन्होंने सर्विस के दौरान ईपीएस चेक कराने और हमेशा ओरिजिनल इलेक्ट्रिक पार्ट्स इस्तेमाल करने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें