फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी में सो रहे 8 लोगों को कैंटर ने रौंदा, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा। छपरौला के पास ब्रेक फेल होने पर कैंटर ने जीटी रोड के किनारे झुग्गियों में सो रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं और चार बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। कैंटर की टक्कर से तीन झुग्गियां और उसमें रखे सामान टूट गए। झुग्गियों को रौंदने के बाद कैंटर ने पुलिस की जिप्सी में भी टक्कर मार दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार छपरौला में त्यागी पेट्रोल पंप के सामने जीटीरोड के फुटपाथ पर झुग्गियां हैं। रविवार रात करीब 12 बजे एक कैंटर गाजियाबाद से बुलंदशहर की तरफ जा रहा था। पेट्रोल पंप के सामने कैंटर का ब्रेक फेल हो गया। कैंटर अनियंत्रित होकर चार फीट ऊंचे फुटपाथ पर चढ़ गया। वहां पर तीन झुग्गियां बनी हुई थीं। कैंटर की चपेट में आने से छह लोगों को चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक दो महिलाओं व चार बच्चों को मामूली चोट लगी है। जबकि मुकेश (23) और रोहताश (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
झुग्गियों पर चढ़ने के बाद कैंटर ने पुलिस की पुलिस वाहन में टक्कर मारी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कैंटर को कब्जे में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें