फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन, आतिशी का मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने प्रमुख 14 स्थानों पर दिल्ली सरकार के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शनअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में गहराते पेयजल संकट को लेकर भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, पार्षदों और प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार को सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जल मंत्री आतिशी का इस्तीफा भी मांगा गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही से पानी की किल्लत हो रही है। लोग गंदा पानी पीने को भी मजबूर हैं।
प्रदेश भाजपा ने प्रमुख 14 स्थानों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। लक्ष्मी नगर चौक पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दुर्गापुरी चौक पर सांसद मनोज तिवारी, संगम विहार में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, नजफगढ़ में कमलजीत सहरावत, जहांगीरपुरी में योगेंद्र चंदोलिया, आरके पुरम जलबोर्ड कार्यालय के समीप सांसद बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक में प्रवीण शंकर कपूर प्रदर्शन में मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही के कारण लगातार पानी की किल्लत हो रही है। भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी है। गंदी राजनीति का पर्दाफाश कर टैंकर माफिया को खत्म करेंगे।
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार की कुव्यवस्था : सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी कोई प्राकृतिक कारण से नहीं, बल्कि आप और केजरीवाल सरकार की कुव्यवस्था व लापरवाही का नतीजा है। जलबोर्ड के चेयरमैन जब से मुख्यमंत्री बने तब से बोर्ड को लूटने और पानी की चोरी का खेल शुरू हुआ। 600 करोड़ रुपये के लाभ से लेकर जल बोर्ड को 73000 करोड़ रुपये के घाटे तक लाने के जिम्मेदार सिर्फ केजरीवाल हैं। विधायक प्रकाश जारवाल, भावना गौड़, दिनेश मोहनिया सहित अन्य विधायकों ने पानी सप्लाई को धंधा बना दिया है।
जनता भुगत रही खामियाजा : मनोज तिवारी
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल एक ऐसी सरकार चला रहे हैं जहां सिर्फ भ्रष्टाचार का जन्म होता है। जब वे जेल के अंदर थे तो दिल्लीवालों के लिए पानी और बिजली की बातें करते थे, लेकिन जब बाहर आए तो उन्होंने न ही पानी की व्यवस्था की और न ही बिजली की। इसी का खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही हैं।
जल बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बना : बिधूड़ी
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि जल बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा है, लेकिन जब भी इस मुद्दे को विधानसभा में भाजपा विधायक उठाते थे तो उन्हें सदन से बाहर कर दिया जाता है। दिल्ली की जनता के सामने सच्चाई सामने आ रही है। आम लोग सड़क पर विरोध के लिए उतर आए है।
जल संकट लापरवाही का सबूत : कमलजीत
सांसद कमलजीत सहरावत ने जलसंकट केजरीवाल की लापरवाही का सबूत बन चुका है। पाइप लाइन में लीकेज मुख्य वजह है। रविवार को द्वारका जलबोर्ड के अधिकारियों को बुलाकर पानी के रिसाव से अवगत भी कराया गया। इसका खामियाजा मुख्यमंत्री को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
लगातार पानी की हो रही चोरी : योगेंद्र चंदोलिया
सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि लगातार पानी की चोरी हो रही है। इस पर लगाम लगाने की जगह आप नेता सिर्फ हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। हरियाणा सरकार जरूरत से ज्यादा पानी की सप्लाई कर रही है। मुनक नहर में पानी के बहाव को आसानी से देखा जा सकता है।
54 फीसदी पानी की बर्बादी : बांसुरी
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी प्राकृतिक संकट नहीं, बल्कि बनावटी संकट है जो आप सरकार द्वारा बनाया गया है। एक दशक के शासन काल में भी आप ने जलबोर्ड के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए कोई काम नहीं किया जिससे 54 फीसदी पानी की बर्बादी और चोरी हो रही है।
विज्ञापन

10 साल में 73 हजार करोड़ का घाटा : कपूर
चांदनी चौक स्थित सदर थाने के पास प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार में शराब घोटाले की खूब चर्चा होती है, लेकिन सच यह है कि दिल्ली जल बोर्ड को 10 साल में 73 हजार करोड़ के घाटे में ला दिया गया। दिल्ली की भ्रष्ट केजरीवाल सरकार की वजह से पानी की कमी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें