फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी की चांदनी के ताबड़तोड़ मुक्कों से बंगाल की कस्तूरी पहले राउंड में बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

यूपी की चांदनी के मुक्कों से बंगाल की कस्तूरी पहले राउंड में बाहर
- शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग का तीसरा दिन
- सहारनपुर के विशु पाल ने भी जीते दो मुकाबले, होली पर होंगे सेमीफाइनल-फाइनल मुकाबले
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चल रही सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सौ से अधिक मुकाबले खेले गए। 37-40 किग्रा वर्ग में यूपी के गाजीपुर की चांदनी ने वेस्ट बंगाल की कस्तूरी को पहले ही राउंड में बाहर कर दिया। यूपी टीम में शामिल सहारनपुर के नकुड़ निवासी विशु पाल ने प्री क्वार्टर फाइनल में पहले दो मुकाबले जीत लिए।
यूपी टीम की कोच दीपिका तिवारी ने बताया कि गाजीपुर निवासी चांदनी ने रिंग में मुकाबला शुरू होते ही वेस्ट बंगाल की कस्तूरी पर एक के बाद एक पंच किए। इसके चलते कस्तूरी पहले ही राउंड में चांदनी से हार गई। हरियाणा की खुशिका ने मिजोरम की जूली को, महाराष्ट्र की रितिका ने पंजाब के कुलप्रीत को, आंध्र प्रदेश की मनदिशा ने सिक्किम की केसंग शेरपा, पंजाब की तान्या ने ओडिशा की मन्नत को, महाराष्ट्र की समीक्षा सिंह ने मिजोरम की लनुआ, चंडीगढ़ की मनजोत कौर ने हिमाचल प्रदेश की दीपशिखा को शिकस्त दी। 67 से 70 किलोग्राम वजन वर्ग में राजस्थान के अर्जुन ने यूपी के मयंक को पंजाब के जयदीप ने आंध्र प्रदेश के बैंडी सचिन को, दिल्ली के दक्ष राव ने उत्तराखंड के अखिल को तमिलनाडु के बी हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र के रूद्रनील पवार को हराया। दिल्ली के अरविंद ने मध्य प्रदेश के जस्टिन जॉर्ज को, सिक्किम के प्रियांशु राज ने चंडीगढ़ के मुकुल को, केरल के निरंजन ने छत्तीसगढ़ के खालिद राजा को मात दी।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला खेलने वाले मानव ने दूसरा मैच जीता
पंजाब के मानव ने 33-35 किलोग्राम वर्ग में चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला खेलते हुए जीत हासिल की थी। बृहस्पतिवार को मानव ने अपने दूसरे मुकाबले में तेलंगाना के सैयद अहमद हाशमी को हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा इसी वर्ग में महाराष्ट्र के संस्कार ने सिक्किम के आदर्श कुमार सिंह को और हिमाचल प्रदेश के हर्शिल ने अरुणाचल प्रदेश के जेनलेट मॉयंक को हराया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में पहुंचने पर पक्का हो जाएगा पदक
कई बॉक्सर ने पहले तो कुछ ने दूसरे मुकाबले जीते। 22 मार्च तक प्री क्वार्टर फाइनल और 23 मार्च को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 24 मार्च को सेमीफाइनल व 25 मार्च को होली के दिन फाइनल मुकाबले होंगे। सेमी फाइनल में पहुंचने वाले बॉक्सर का पदक पक्का हो जाएगा। चैंपियनशिप मेें एक स्वर्ण, एक रजत के अलावा दो कांस्य पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें