फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी-बच्चों को दिल्ली बुलाने के लिए पेड़ पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना, चार घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बिहार से पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने के लिए एक शख्स मंगलवार दोपहर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़कर शोर मचाने लगा। इस बीच लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए और चार घंटे की मशक्कत के बाद स्काई लिफ्ट की मदद से उसे नीचे उतारा। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे स्वयंसेवी संस्था के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, शख्स की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए हैं, जिन्हें वह दिल्ली बुलाना चाह रहा था। आरोपी मांग पूरा होने के बाद ही नीचे उतरने की बात कह रहा था। दमकलकर्मियों ने उसके पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह टहनियां तोड़कर उन पर फेंकने लगा। इसके बाद टीम ने किसी अनहोनी को देखते हुए पेड़ के नीचे फाइबर सीट बिछाई। फिर ब्रांटो स्काई लिफ्ट बुलाकर चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया। पुलिस ने गांव में परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने पत्नी और बच्चों को वापस भेजने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें