यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर लोग हेल्प लाइन नंबर 9971009001, 9355057381 पर संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली बॉर्डर से गौतमबुद्धनगर में चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुंडपुरा बार्डर, परीचौक, नालेज पार्क, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर आवागन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
आकस्मिक स्थिति में एंबुलेंस वाहन के लिए नोएडा यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9355057380 पर सहायता ले सकेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े दूध, फल, सब्जी, एबुलेंस, चिकित्सा सेवा आदि वाहनों को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। आकस्मिक स्थिति में चिकित्सीय वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मार्शल मोटर साइकिल की सहायता से सुलभ यातायात लेन प्रदान की जाएगी। आटो-ई-रिक्शा किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर नहीं खड़े होंगे।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि लोगों से अपील है कि मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें। दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन दिल्ली से एनएच 9, 24, 91 होकर जा सकेंगे। नोएडा क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन एमपी एक, दो, तीन व डीएससी रोड से न्यू अशोकर नगर, झुंडपुरा, एनआईबी, मॉडल टाउन, छिजारसी होकर जा सकेंगे।
दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन एनएच 9,24,91 से होकर जा सकेंगे। आगरा, मथुरा, लखनऊ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले जॉन कॉमर्शियल वाहन अलीगढ़, टप्पल से बुलंदशहर या मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन किसान चौक से तिगरी अथवा पर्थला से छिजारसी होकर एनएच-24 से गंतव्य जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन ग्रेटर वेस्ट, किसान चौक, तिगरी, शाहबेरी, पर्थला, छिजारसी होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।