फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में बनेगा प्राधिकरण का दूसरा दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण का दूसरा स्थायी दफ्तर बहुत जल्द बनने जा रहा है। टेकजोन फोर स्थित इस ऑफिस को बनाने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। कंपनी का चयन शीघ्र करके अगले माह से निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। इसमें एसीईओ स्तर के अधिकारी बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। करीब सवा दो करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले कार्यालय में सीईओ व एसीईओ का दफ्तर, मीटिंग व वेटिंग रूम, तीन केबिन, रिकॉर्ड रूम और टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे। नया साइट ऑफिस करीब 1100 वर्ग मीटर में बनेगा।
विज्ञापन

फिलहाल ग्रेनो वेस्ट स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में प्राधिकरण का साइट ऑफिस है। हर बुधवार को प्राधिकरण के सीईओ या एसीईओ व अन्य सीनियर अधिकारी यहां बैठते हैं और ग्रेनो वेस्ट के निवासियों की शिकायतों को हल कराते हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 200 बिल्डर सोसाइटियां हैं। नए कार्यालय में एसीईओ स्तर के अधिकारी नियमित रूप से बैठेंगे। लोग किसी भी दिन अपनी शिकायत उन तक पहुंचा सकेंगे। एसीईओ के साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट से संबंधित इंजीनियर भी नियमित रूप से ग्रेनो वेस्ट के ऑफिस में बैठेंगे और वहां परियोजनाओं को और तीव्रता से पूरी करने की कोशिश करेंगे। फिलहाल साइट ऑफिस में एक दिन अधिकारी बैठते हैं।
अहम है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर नॉलेज पार्क फोर में है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्राधिकरण के दफ्तर तक आनेजाने में निवासियों को दिक्कत नहीं हो इसके लिए सीईओ नरेंद्र भूषण ने नया दफ्तर बनवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कोट
इस दफ्तर के बन जाने से न सिर्फ शिकायतें निपटाने में आसानी होगी, बल्कि ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों की रफ्तार और बढ़ जाएगी।- नरेंद्र भूषण, सीईओ
ग्रेनो वेस्ट में जल्द खुल सकता है आधार केंद्र
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को जनसुनवाई हुई। इस दौरान नोएडा एक्सटेंश्न फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के अध्यक्ष अभिषेक कुमार भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रेनो वेस्ट में आधार केंद्र बनवाने की मांग की। एसीईओ अमनदीप डुली ने इसपर शीघ्र निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। नेफोवा की ही मांग पर एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्टेडियम और श्मशान घाट बनवाने का भी आश्वासन दिया। जनसुनवाई में कई और लोग भी शिकायत लेकर पहुंचे, एसीईओ ने उनका भी समाधान कराया। जनसुनवाई के दौरान ओएसडी संतोष कुमार व जीएम आरके देव भी उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें