फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लिए दंपती को मारने की कोशिश: बेटे ने मां- बाप का दबाया गला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 18 May 2023 04:28 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

पीड़िता विमला देवी का आरोप है कि उनके तीन बेटे हैं और उनमें समान रूप से संपत्ति बांट दी गई है। आरोप है कि जिस घर में बुजुर्ग दंपती रहते हैं, उसे अपने नाम कराने के लिए एक बेटे ने कई बार मारपीट की और गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
संपत्ति के लिए दंपती को मारने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे के लंबा बाजार निवासी एक बुजुर्ग दंपती ने अपने ही बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दंपति को पीटने और गला दबाने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कई बार कोतवाली में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को फिर पुलिस अधिकारियों से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता विमला देवी का आरोप है कि उनके तीन बेटे हैं और उनमें समान रूप से संपत्ति बांट दी गई है। आरोप है कि जिस घर में बुजुर्ग दंपती रहते हैं, उसे अपने नाम कराने के लिए एक बेटे ने कई बार मारपीट की और गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया

विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

दनकौर क्षेत्र के फतेहपुर अट्टा गांव में बुधवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के दो सगे भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही गर्भवती महिला व बुजुर्ग घायल हैं। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित पक्ष के असलम ने बताया कि पड़ोसी ने कुछ माह पहले कुछ रुपये उधार लिए गए थे बुधवार दोपहर रुपये मांगने गए थे। शाम को आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर भाई फजर मोहम्मद, पिता तुल्लन और एक महिला की पिटाई कर दी। घटना में असलम और फजर मोहम्मद को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के जावेद व शहनशाह ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें