शहर के सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने सांसद मेनका गांधी पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में बताया गया कि मेनका गांधी ने उन्हें फोन पर धमकी देते हुए कहा कि आज के बाद कभी सेक्टर-50 में स्थित मेघदूतम पार्क में ना जाएं, अन्यथा वह उन पर मुकदमा दर्ज करवा देंगी।
संजीव कुमार का कहना है कि मेघदूतम पार्क, सेक्टर-50 में डॉग लवर्स ने एक ग्रुप बनाया है, जो रोज सुबह पार्क में अपने बड़े पालतू कुत्तों के पट्टे खोल देते हैं और कुत्ते पार्क में इधर-उधर दौड़ते हैं। जिससे पार्क में घूमने वाले बच्चे, बुजुर्ग और बाकी सभी लोगों को समस्या होती है। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो मेनका गांधी द्वारा फोन कर उन्हें धमकी दी गई है।