फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया विधानसभा सत्र : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष पर जनता के मुद्दे उठाने की इजाजत नहीं देने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोे
नई दिल्ली।
भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार विधानसभा को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीके से चला रही है। विपक्ष का गला घोंटने के लिए नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने जनता के मुद्दे उठाने की इजाजत नहीं दी और मार्शलों से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, भाजपा के विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल वाजपेयी, अजय महावर और अभय वर्मा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में चार दिन तक चले विधानसभा सत्र में विपक्ष के साथ हुए व्यवहार पर निराशा जताई। सभी ने कहा कि जनता जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है, लेकिन इस पर चर्चा नहीं करने दी गई। करोड़ों रुपये के शराब, शिक्षा, डीटीसी व जल बोर्ड घोटालों पर जब चर्चा की कोशिश की गई तो सरकार के पास कोई जवाब नहीं था। दिल्ली की लाइफ लाइन यमुना में अब जानलेवा स्तर तक प्रदूषण फैल चुका है। स्वयं दिल्ली जल बोर्ड के 365 नमूने फेल हो गए। लोगों को दूषित पानी पिलाया जा रहा है। लोग लीवर, किडनी व फेफड़े की गंभीर बीमारियों के साथ-साथ कैंसर के भी शिकार हो रहे हैं।किसानों की हालत का विषय कार्यसूची में आने के बाद भी सरकार उस पर चर्चा कराने से भाग गई। इसी तरह दिल्ली के 72 लाख गरीबों को मोदी सरकार की ओर सेे भेजा गया मुफ्त राशन दिल्ली सरकार नहीं पहुंचा पा रही है और गरीब बुजुर्ग पांच सालों से पेंशन का आवेदन करने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। इन विषयों पर भी सरकार के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने चेतावनी दी कि केजरीवाल सरकार की इस कारस्तानी को भाजपा खामोशी से बर्दाश्त नहीं करेगी और इस अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक कार्यवाही को राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें