फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी टकराने पर युवक को पीटा, भाई को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी पड़ोसी, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में स्कूटी छूने पर कुछ लड़कों से स्कूटी सवार युवक की पिटाई कर दी और भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। परिजनों ने युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। एक आरोपी पीड़ितों के पड़ोस में रहता है।
विज्ञापन

किशनगंज निवासी अमित करोलबाग में सैलून चलाता है। बृहस्पतिवार रात वह चाचा विनोद की स्कूटी लेकर फिल्मिस्तान गया था। उसके साथ चचेरा भाई आदित्य भी था। दोनों वहां से जलेबी खाकर घर लौट रहे थे। रात करीब दस बजे ईस्ट पार्क रोड के पास उनकी स्कूटी आगे चल रहे तीन चार लड़कों से हल्की टकरा गई थी। इस बात कहासुनी में युवक अमित की पिटाई करने लगे। आदित्य बीचबचाव कर रहा था। इस दौरान चाचा विनोद काम से घर लौट रहे थे। उन लोगों ने विनोद को आवाज लगाई। विनोद बीचबचाव करने लगे। इस बीच एक युवक ने चाकू निकालकर आदित्य के पेट में घोंप दिया। आदित्य को तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अमित के बयान पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें