I- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इच्छुक उम्मीदवारों से 30 नवंबर तक मांगे हैं ऑनलाइन आवेदन I
II
I-कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर को होगी, पांच विषयों में पेपर होंगेI
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा की घोषणा कर दी है। दिसंबर में आयोजित होने वाली यूजीसी संयुक्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परीक्षा के लिए एनटीए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन विंडो भी ओपन कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भेज सकते हैं। जबकि सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की परीक्षा 26, 27 और 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। I
Iनेशनल टेस्टिंग एजेंसी की सीनियर डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर की ओर से छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर लेक्चरार बनने के लिए यह संयुक्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा है। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा तीन घंटे या 180 मिनट की होगी। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की परीक्षा के पांच पेपर होंगे, जिसमें रासायनिक विज् ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय,महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंस, मैथ्मेटिक्ल साइंस, और फिजिक्ल साइंस शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार पाठ्यक्रम कोड, योग्यता मानदंड, प्रश्न पत्र का पैटर्न, शुल्क आदि की जानकारी csirnet.nta.ac.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। I