फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधुआ मजदूरी कराने आरोप, दो महिलाओं समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दिल्ली निवासी एक महिला ने पशुओं की देखभाल करने वाली संस्था से जुड़ी दो महिलाओं समेत 4 लोगों पर मां और चाची समेत परिवार के कई लोगों से बंधुआ मजदूरी कराने का आरोप लगाया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, नामजद महिला के वकील ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

दिल्ली के छतरपुर निवासी शिखा क्षेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी मां, भाई और चाची करीब दो वर्ष पहले दनकौर क्षेत्र स्थित नवादा गांव में मजदूरी के लिए आए थे। यहां पर पशुओं की देखभाल करने व उनको चारा खिलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि पशुओं की देखभाल करने वाली संस्था से जुड़ी महिला कावेरी राणा व प्रगति खन्ना के साथ यशराज भारद्वाज व पीयूष कश्यप द्वारा पीड़ितों को दिल्ली से लाया गया था। दो वर्षों के अंतराल में न तो पीड़ितों को घर पर ही जाने दिया गया और न ही मजदूरी दी गई। आरोप है कि घर जाने की बात पर पीड़ितों को डराया और धमकाया जाता रहा। शिखा का आरोप है कि परिजनों के मोबाइल भी छीन लिए गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पर उन्होंने डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला से मामले की शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर दनकौर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
इस संबंध में कावेरी राणा के अधिवक्ता विशाल गौतम का कहना है कि शिकायतकर्ता का चाल-चलन सही नहीं होने के कारण पूर्व में निकाला दिया गया था। कावेरी राणा और यशराज भारद्वाज लंबे समय से दूसरे प्रदेश में हैं। कावेरी राणा ने शिकायतकर्ता के भाई का 10 अक्तूबर को निजी अस्पताल में इलाज भी कराया था। वेतन आदि का भुगतान ऑनलाइन किया गया है। सभी साक्ष्य भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें