फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्थानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग रहे हमलावरों की कार पलटी

विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद मौका मुआयना करती पुलिस व मौके पर एकत्रित अन्य - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कार सवार हमलावरों ने शनिवार रात बिल्डिंग मैटेरियल ठेेकेदार की गाड़ी, जिम, जेपी वन सोसाइटी के सिक्योरिटी रूम और मकान पर करीब 30 राउंड फायरिंग की। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। वहीं, ठेकेदार और एक सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। फायरिंग के निशान रविवार सुबह लोहे के शटर और दीवारों पर दिखाई दिए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस रातभर व दिन में भी बदमाशों की तलाश में जुटी रही। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों की कार सेक्टर-150 समृद्धि अपार्टमेंट के पास एक्सेल टूटने के कारण पलट गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने कार व उसमें रखी लाइसेंसी रायफल, पिस्टल व पंप एक्शन गन बरामद की है। इनमें पिस्टल अवैध व अन्य दो हथियार लाइसेंसी बताए गए हैं।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गढ़ी समस्तीपुर के राहुल खान, गुर्जरपुर डेरीन के प्रवीण कसाना, बादौली बांगर के जिम संचालक सुमित चौहान ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले शनिवार रात गढ़ी समस्तीपुर के बिल्डिंग मैटेरियल ठेकेदार राहुल खान ने सूचना दी थी। उनका कहना था कि वह ब्रेजा कार से जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों का पीछा करने लगी। इसके बाद बदमाशों ने अन्य स्थानों पर भी फायरिंग की। प्रवीण कसाना ने पुलिस को बताया कि उनके ऑफिस पर रात 11 बजे कार सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उनके ऑफिस के शटर और दीवार में 10 से अधिक छेद हो गए। आरोपियों ने उनके ऑफिस के बराबर में हरि सिंह के मकान पर भी फायरिंग की। इसके बाद बदमाशों ने बदौली गांव स्थित जिम, जेपी अमन सोसाइटी के गार्ड रूम पर फायरिंग की। इसमें सुरक्षाकर्मी राधेश्याम बाल-बाल बचा गया।
बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले
पुलिस ने सभी घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच कर खोखे बरामद किए। वहीं, बदमाशों की पहचान के लिए कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसके बावजूद हमलावरों और घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। दो माह पहले नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित डेयरी में डकैती-लूट के बाद एक रायफल लूटी गई थी। पुलिस को आशंका है कि रायफल और बदमाश वही हो सकते हैं, लेकिन पड़ताल में रायफल दूसरी निकली। हालांकि, लाइसेंसी होने के कारण पुलिस उसके नंबर आदि के आधार पर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बदमाशों का जल्द सुराग लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें