फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट : प्रधानमंत्री के लिए बने तीन हेलीपैड, नई लकड़ी से तैयार होगा मंच

विज्ञापन
मुख्य मंच के लिए नई लकड़ी और प्लाईवुड का सामान पहुंचाते कर्मी। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
जेवर। एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मंगलवार को यमुना प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, इवेंट कंपनी, पुलिस-प्रशासन व इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीमों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की अंतिम रूपरेखा तैयार की। प्राधिकरण ने कार्यक्रम स्थल के अलावा आम जनता को लाने वाले वाले रास्ते व पार्किंग स्थल का दौरा किया। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए तैयार किए जाने वाले चार हेलीपैड स्थलों का निरीक्षण किया। इनमें तीन हेलीपैड प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए होंगे। इसके अलावा मंच नई लकड़ी और प्लाइबोर्ड से तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया यीडा ने बताया कि जनसभा में लगभग डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना को देखते हुए पंडाल में वाटर प्रूफ तीन हैंगर लगाए जा रहे हैं। इसमें कुर्सियों पर बैठकर लोग कार्यक्रम को देख सकेंगे। सीटों से अधिक संख्या होने पर लोग यहां खड़े भी हो सकते हैं। पार्किग स्थलों का निरीक्षण कर लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। पीएमओ की तरफ से आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर एक भी पेड़ नहीं काटने की साफ हिदायत दी है।
मंच के बायीं तरफ होगा मुख्य कार्यक्रम, दायीं तरफ प्रर्दशनी
इवेंट कंपनी ने अधिकारियों को प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि मंच के बायीं तरफ मुख्य कार्यक्रम होंगा, जबकि दायीं तरफ प्रदर्शनी लगेगी। एयरपोर्ट के मॉडल को भी प्रदर्शित किया जाएगा। वीवीआईपी पार्किंग मंच के बायीं तरफ ही रखी गई है। इसके अलावा मीडिया के बैठने की जगह तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

मंच के लिए पहुंचे प्लाइबोर्ड, एसपीजी के नियंत्रण में रहेगा मंच
इवेंट कंपनी ने मुख्य मंच को तैयार करने के लिए प्लाइबोर्ड मंगाए हैं। मंच को नई लकड़ी से तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच पर किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए किसी तरह का जोखिम नही उठाया जा रहा। एसपीजी कार्यक्रम के 24 घंटे पहले मंच के वजन आदि की जांच करेगी। केवल सूचीबद्ध लोगों को मंच पर बिठाया जाएगा।
ऊंची बिल्डिंग न होने से बनेंगे वॉच टावर
ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल के आसपास कोई ऊंची बिल्डिंग नहीं है। इससे ऊंचाई से निगरानी करने में दिक्कत आएगी। इस कारण पुलिस कार्यक्रम स्थल के आसपास वॉच टावर बनाएगी। इन पर दूरबीन की मदद से निगरानी की जाएगी। टावरों पर आधुनिक हथियारों से लैस जवान तैनात होंगे। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
सात पार्किंग बनेंगी, वालेंटियर रहेंगे तैनात
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल का मंगलवार को दौरा किया। उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट देख रहे भरत शर्मा से कहा कि रैली में पहुंचने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रविंद्र सिंह और मोनिका रानी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें