फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से निकाले 89 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव पीपाका निवासी एक क्रेडिट कार्ड धारक के साथ धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित उपभोक्ता की शिकायत पर घटना के लगभग तीन हफ्ते बीत जाने के बाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीपाका सहसोला निवासी आशु ने बताया कि गत 12 नवंबर को 11 संख्याओं के एक कस्टमर केयर जैसे नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया और कट गया। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर दो संदेश प्राप्त हुए जिनके मुताबिक उनके क्रेडिट कार्ड 48,985 और 40,400 निकाले गए। उन्होंने क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर में फोन कर इसकी शिकायत की तो उन्हें पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। गत 14 नवंबर को उन्होंने तावडू सदर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी हेड सुनील कुमार ने बताया कि साइबर सेल से जांच के कराने के बाद पीड़ित आशु की शिकायत पर गत बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आपको बता दें कि बैंक व क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं के साथ इस तरह की कई घटनाएं जिले में सामने आ चुकी हैं। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने भी उपभोक्ताओं से सतर्क रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें