गाजियाबाद और मुरादनगर के कारीगरों ने 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले को तैयार किया है। यह पहली बार मौका है जब इस रामलीला मैदान में इतना ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। पिछली बार रावण का पुतला 55 से 60 फीट का बनाया गया था।
साइट फोर स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित श्री रामलीला कमेटी की आयोजित रामलीला में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जलाया जाएगा। साथ ही कुंभकरण और मेघनाद के पुतले को भी जलाया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि अभी तक की रामलीला में पहली बार 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले को विजय दशमी के मौके पर जलाया जाएगा।
विज्ञापन
मुस्लिम कारीगरों ने बनाए हैं पुतले
गाजियाबाद और मुरादनगर के कारीगरों ने 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले को तैयार किया है। इस बार रावण के पुतले को 65 फीट ऊंचा बनाया गया है। यह पहली बार मौका है जब इस रामलीला मैदान में इतना ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। पिछली बार रावण का पुतला 55 से 60 फीट का बनाया गया था। साथ ही मेघनाद, कुंभकरण के पुतले 60-60 फीट के बनाए गए हैं।