फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से 43 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से 43 लाख ठगे
विज्ञापन


साइबर जालसाज ने एप डाउनलोड कराकर ठगी की वारदात, छानबीन शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर साइबर जालसाज ने सेक्टर-50 निवासी सेवानिवृत अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव से 43.50 लाख ठग लिए। बेहतर रिटर्न देने का झांसा देकर ठग ने एप डाउनलोड कराकर वारदात की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। कुछ दिन पहले उनके पास वाट्सऐप पर एक मैसेज आया। इसमें बताया गया कि वह शेयर बाजार में निवेश कराते हैं और बेहतर रिटर्न दिलवाते हैं। इसके बाद कई बार बात कर ठग ने उन्हें झांसे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाज ने मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया और विभिन्न बैंक खातों में धीरे-धीरे निवेश कराने के नाम पर धनराशि ट्रांसफर कराते रहे। धनराशि भेजने के बाद वह एप पर दिखाई देने लगती थी। एप पर लाभ दिखाई देने पर धीरे-धीरे करके शिकायतकर्ता ने 43.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। पीड़ित के खाते में जब 3.20 लाख रुपये शेष रह गए तो उन्होंने निवेश किए रुपये निकालने के लिए कहा। इस पर साइबर ठगों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। यह वारदात मार्च में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें