फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 मई तक बिभव को खाली करना होगा सरकारी आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के उप सचिव ने निकाला आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बर्खास्तगी के बाद उन्हें अब सरकारी आवास भी खाली करने को कहा गया है। कुमार को पिछले हफ्ते पद से हटा दिया गया था। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के उपसचिव ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नियम के मुताबिक कुमार को 10 मई से पहले सरकारी आवास खाली करना होगा। बता दें कि सतर्कता निदेशालय ने बिभव को बर्खास्त किया था। निदेशालय ने बताया था कि उनकी नियुक्ति में नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। जांच में नियुक्ति को उचित नहीं माना गया था। दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में भी बिभव का नाम है। ईडी ने इस मामले में 8 अप्रैल को पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें