फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। तावडू-नोरंगपुर रोड पर गांव डिंगरहेड़ी स्कूल के करीब कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हेमंत निवासी गांव लूला-अहीर ने बताया कि 12 फरवरी को वह अपने दोस्त मोहित निवासी गांव नेहरू गढ़ के साथ बाइक पर धारूहेड़ा एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे थे। जब वह गांव डिंगरहेड़ी स्कूल के करीब पहुंचे तो तेज गति एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि अभी वह अपने उपचार में व्यस्त थे। पुलिस ने पीड़ित हेमंत की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें