फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: बालिका गृह से 16 साल की किशोरी फरार, युवक से था प्रेम प्रसंग; परिजनों के साथ रहने से कर दिया था मना

Sat, 05 Oct 2024 11:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालिका गृह से 16 साल की किशोरी भाग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालिका गृह से 16 साल की किशोरी भाग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तलाश शुरू कर दी गई। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज में वह गृह से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से किशोरी भागने में सफल रही।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-44 में रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था। वह युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने जब थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने किशोरी को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। लेकिन, किशोरी ने परिजनों के साथ रहने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बुधवार को उसे राजकीय बालिका गृह को भेजा गया।

बृहस्पतिवार दोपहर को वह बालिका गृह से संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई। रात में सोने से पहले जब लड़कियों की गणना हुई तो एक किशोरी कम मिली। तत्काल इसकी सूचना सेक्टर-58 थाना की पुलिस को दी गई। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी उसी युवक के साथ गई है। इस मामले में सेक्टर-58 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें