फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने किया मुख्य सचिव पर हमला, साजिश रचने की आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
‘दिल्ली सरकार को अस्थिर करने की हो रही कोशिश’
विज्ञापन


- पार्टी बोली, मुख्य सचिव के जरिए भाजपा इस साजिश को दे रही अंजाम
- आप ने किया मुख्य सचिव पर हमला, साजिश रचने का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत में दाखिल पुलिस की चार्जशीट में मुख्यमंत्री को आरोपी बनाने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्य सचिव दिल्ली सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची गई है। यह आरोप पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने लगाया है।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स से तनख्वाह लेने वाले मुख्य सचिव ने साजिशन आईएएस अधिकारियों की असंवैधानिक हड़ताल करवायी। यही नहीं उन्होंने हड़तालियों का नेतृत्व भी किया और चार माह तक जनकल्याण के काम बाधित रहे। सौरभ के मुताबिक, मुख्य सचिव केंद्र सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। भाजपा से लंबे समय से जुड़े मुख्य सचिव को केंद्र सरकार ने साजिशन ही तैनाती दी है। इसके तहत ही अंशु आधी रात को पीएमओ के इशारे पर उपराज्यपाल के घर गए थे। इसके बाद पुलिस ने चार्जशीट में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आरोपी बनाया है। हालांकि, भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि पिछले मामलों की तरह इस बार भी पुलिस की चार्जशीट अदालत में औधे मुंह गिरेगी। झूठा मामला साबित करना पुलिस के बस की बात नहीं। जीत सत्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
भाजपा से आप ने किए तीखे सवाल
. ये कैसे संभव हुआ कि 11 लोगों की सुनियोजित पिटाई के बाद भी मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सीसीटीवी कैमरे में आराम से मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलने दिखाई दे रहे हैं?
. घटना के बाद एफआईआर दर्ज कराने की जगह मुख्य सचिव उपराज्यपाल के घर क्यों गये? क्या वहां कोई षड्यंत्र रचा जा रहा था?
. मुख्य सचिव ने अगले दिन सचिवालय में अपना खत्म करने के बाद रात में जाकर क्यों मेडिकल जांच करवायी?
- मारपीट वाली रात या अगली सुबह वह डॉक्टर के पास क्यों नहीं गए?
. अगर 11 लोगों ने मुख्य सचिव की पिटाई की तो मेडिकल रिपोर्ट में कैसे सिर्फ मुख्य सचिव के कानों के पीछे सूजन की बात दर्ज है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें