फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर की  बात तो जाएगी नौकरी, हरियाणा रोडवेज बस चालकों को निर्देश

Sun, 19 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हर‌ियाणा रोडवेज
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के लापरवाह चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। बस चलाते समय अगर मोबाइल फोन का प्रयोग किया तो चालक को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। ड्राइविंग के समय यात्रियों से बातचीत के दौरान बस की गति नियंत्रण में रखनी होगी।
विज्ञापन


इसको लेकर हरियाणा रोडवेज की तरफ से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डिपो में जगह-जगह नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। गर्मी की छुट्टियों में बसों में बढ़े भार को ध्यान में रख चालक व परिचालकों को सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतने की आदेश दिए गए हैं।

पिछले दिनों हुए धमाकों के बाद सुर्खियों में आया यह महकमा अब अपने कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्ती से अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। स्टाफ को हिदायत दी गई है कि कोई भी चालक-परिचालक बस में भीड़ होने की स्थिति में यात्रियों को बस की छत, पायदान, सीढ़ी, इंजन और चालक के पास नहीं बैठाएगा। चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 मोबाइल पर बात करते पाए जाने पर अनुबंधित चालक की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। नियमित कर्मचारी का निलंबन किया जाएगा। चालक-परिचालक अगर शराब, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला अथवा अन्य किसी मादक पदार्थ का सेवन करते मिला तो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। 

इसके साथ ही महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरतना होगा। डिपो महाप्रबंधक रीगन कुमार ने बताया कि लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें