गांव दयालपुर स्टेडियम में 26 जून को पंचायती सर्कल कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक गांव 26 जून दोपहर एक बजे तक दयालपुर स्टेडियम में अपना पंजीकरण कर सकते है।
टूर्नामेंट का आयोजन यामा ग्रुप की ओर से करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अबतक 24 गांवों की पंचायती टीमें अपना पंजीकरण करवा चुकी है। इसमें नीमका, दयालपुर, तिगांव, बढ़ौली आदि शामिल है।
नियमानुसार सात सदस्यी टीम में पांच खिलाड़ी गांव से और दो खिलाड़ी बाहर से लिए जा सकते है। इसमें प्रथम विजेता टीम को 51 हजार रुपये व एक यामा बाईक ईनाम में दी जाएगी। जबकि दूसरी विजेता टीम को 31 हजार और तृतीय को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे।