आरोपी शादीशुदा है और गांव में रहती है पत्नी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 21 वर्षीय आरोपी मूलत: बिहार का रहने वाला है। वह दिल्ली में मजदूरी करता है। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी गांव में रहती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है। शुक्रवार को पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म होन की सूचना मिली। पुलिस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका मेडिकल कराया गया।
पोक्सो के तहत मामला दर्ज
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला एक युवक गायब है। वह नशे का आदी है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
वारदात वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी
उसने बताया कि वह रोज शराब पीता है। वारदात वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी। मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने के बाद वह घर से बाहर निकला। उसे बच्ची अकेली खेलती हुई दिखाई दी। वह बच्ची को एक झुग्गी में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।