गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार सदर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नौकरी की तलाश में थी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर धतीर गांव निवासी अमित ने उसे बस स्टैंड पलवल पर बुलाया, जहां से उसे अपनी कार में बिठाकर खेतों पर ले गया और कार में ही दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपी व उसके साथी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
मामले में धतीर पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद यासिर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि फरार चल रहे उसके दो अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।