उनके इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि इंडिया गठबंधन के किसी भी सदस्य ने सैम पित्रोदा बयान का समर्थन नहीं किया है। यह एक कथित नस्लवादी टिप्पणी है। उन्होंने भाजपा पर दलितों से नफरत करने का आरोप भी लगाया है।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान उनका नहीं राहुल गांधी का बयान है। वे वही बोलते हैं जो राहुल गांधी चाहते हैं।
आगे कहा कि सैम पित्रोदा के बयान से महात्मा गांधी की आत्मा दुखी हो रही होगी, रो रही होगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करूंगा कि ऐसे बयानों को देश के खिलाफ मानते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ, इनकी पार्टी के खिलाफ, ऐसी सोच के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।