फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: तीन साल बाद सबसे ठंडा रहा नए साल का पहला दिन, अभी राहत की उम्मीद नहीं, जानें कैसा रहेगा मंगलवार

Mon, 01 Jan 2024 07:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पांच जनवरी तक तापमान कमोबेश यही बने रहने का अनुमान है। पांच जनवरी के बाद दिन के समय तापमान बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फीली हवाओं ने दिल्ली का पारा गिरा दिया है। नए साल के पहले दिन सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले चार साल के मुकाबले सबसे कम है। इससे पहले साल 2020 में एक जनवरी को अधिकतम तापमान सबसे कम 14.7 डिग्री दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का जाफरपुर केंद्र सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशाओं से ठंडी हवा चली। मंगलवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पांच जनवरी तक तापमान कमोबेश यही बने रहने का अनुमान है। पांच जनवरी के बाद दिन के समय तापमान बढ़ने का अनुमान है।

एक जनवरी का अधिकतम तापमान 

साल                  तापमान 
2024                17 डिग्री 
2023                19.7 डिग्री 
2022                19.4 डिग्री 
2021                17.4 डिग्री 
2022                14.7 डिग्री

12 साल बाद न्यूनतम तापमान ज्यादा
मौसमी बदलाव के कारण ठंड होने के बाद भी सुबह का तापमान तुलनात्मक रूप से ज्यादा रहा। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह 12 साल के बाद एक जनवरी को सबसे अधिकतम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले एक जनवरी 2012 में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद के सालों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई। बीते 13 सालों में एक जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री तक दर्ज हुआ है। साल 2020 से एक जनवरी को न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर भी लगातार घट रहा है। बीते साल तक यह अंतर लगभग 10 डिग्री तक का था लो इस साल घटकर सात डिग्री तक रह गया है।

बादलों ने रात का बढ़ाया तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ऊपरी सतह में बादलों की परत बनी रहने से रात के समय गर्म हवाएं वायुमंडल में नहीं फैल सकीं। वहीं, पूर्व दिशाओं से आने वाली हवाओं ने भी तापमान को नहीं गिरने दिया। रात के तापमान में बड़ा फेरबदल होने की उम्मीद नहीं है। श्रीवास्तव के मुताबिक, रात के उलट दिन में बादलों ने सूर्य की किरणों को धरती पर पहुंचने से रोका। इससे दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। यही वजह है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम रहा। दूसरी तरफ दिन में हवाएं पहाड़ों की तरफ से चलीं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 

साल           तापमान 
2024          10.1 डिग्री
2023           5.5 डिग्री 
2022           4.2 डिग्री 
2021           1.1 डिग्री 
2020           2.4 डिग्री 
2019           4.0 डिग्री 
2018           6.0 डिग्री 
2017           9.0 डिग्री 
2016           7.0 डिग्री 
2015           9.0 डिग्री 
2014           2.0 डिग्री 
2013           4.0 डिग्री 
2012           11 डिग्री 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें