स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस मामले में ट्वीट किया, 'दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के घर भाजपाइयों ने हमला किया और बाहर लगे सिक्योरिटी बैरियर और सीसीटीवी कैमरे तोड़े। क्या घटिया हरकत है।'
विधायक दीलीप पांडेय ने लिखा, 'क्या घटिया हरकत पर उतर आए हैं भाजपाई। विरोध के नाम पर हिंसा करने में दिल्ली पुलिस इनके साथ खड़ी दिख रही है। अभी अभी दिल्ली पुलिस की मौजूदगी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर गुंडे भाजपाइयों ने हमला किया और बाहर लगे सिक्योरिटी बैरियर और सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए! शर्मनाक।'
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लिखा, 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है। पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े। पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए।'
क्या था मामला
अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष के फिल्म कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि एक फिल्म निर्देशक करोड़ों कमा रहा है और भाजपा के लोग पोस्टर लगा रहे हैं। अगर सबको फिल्म दिखानी है तो निर्देशक से कहो कि वह यू ट्यूब पर डाल दे, सब मुफ्त में देख पाएंगे। टैक्स में छूट देने की जरूरत क्या है। उनके इस बयान पर दिल्ली विधानसभा में ठहाके लगे और जब तक वो अपना भाषण पूरा कर पाते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बाद में उनकी और पार्टी के नेताओं की ओर से इस पर सफाई दी गई।