फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके लिए पति को छोड़ा, उसने ही की बेवफाई

Fri, 14 Feb 2014 07:50 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने प्रेमी के चक्कर में पहले तो पति को गंवा दिया और अब प्रेमी भी महिला को धोखा देकर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने सूरजपुर कोतवाली में आरोपी प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक होम सिंह यादव ने बताया कि मथुरा निवासी एक युवती का वहीं के रहने वाले युवक से चार साल पहले विवाह हुआ था।

शादी के कुछ दिन बाद ही युवक अपनी पत्नी को लेकर सूरजपुर में किराए पर रहने लगा। युवक ने सूरजपुर क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी भी तलाश कर ली।

इसी दौरान मिल्क लच्छी निवासी एक युवक से महिला की आंखें लड़ गई। कुछ दिन तक प्रेम प्रसंग चुपचाप चला लेकिन कुछ दिन बाद दोनों के प्रेम की कहानी खुल गई।

जिसे लेकर विवाद हुआ तो महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी। पति भी नाराज होकर मथुरा वापस चला गया।

महिला को उसके ससुरालियों और मायके वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई।

करीब चार साल तक महिला और उसका प्रेमी एक साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहे। दो माह पहले एक युवती से फोन पर बात करते हुए सुनने के बाद महिला और उसके प्रेमी के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि प्रेमी महिला को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि अब वह उसके साथ रहने से इंकार कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें