फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: मंगलवार को बरसेंगे बदरा, गर्मी ही नहीं प्रदूषण से भी मिली निजात; पढ़ें कितना रहेगा कल तापमान

Mon, 08 Jul 2024 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में लगातार दूसरे दिन भी लोगों ने सबसे साफ हवा में सांस ली। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। 
विज्ञापन
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हल्की बूंदा बांदी होने से अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी राहत मिली है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। दोपहर में नई दिल्ली व पूर्वी दिल्ली में बूंदा-बांदी दर्ज की गई। मयूर विहार में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। लेकिन, हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। हल्की ठंडी हवा चली। यह सिलसिला रात को भी चला। 

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान चार डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 60 फीसदी रहा।

पालम में 32 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 31.8, लोधी रोड व रिज में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में लगातार दूसरे दिन भी लोगों ने सबसे साफ हवा में सांस ली। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 42 दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 48, ग्रेटर नोएडा में 126, गुरुग्राम में 98 व फरीदाबाद में 129 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---32.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----25.6 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें