फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: उपराज्यपाल का निर्देश, गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज के पुनर्विकास का काम छह महीने में पूरा करें अफसर

Mon, 20 Jun 2022 06:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को सैदुलाजैब गांव जाकर 25 एकड़ में फैले गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज का दौरा किया और इसके पुनर्विकास का काम छह महीने में करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज पुनर्विकास योजना का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज पुनर्विकास योजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और छह महीने के भीतर इसे पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

 
उपराज्यपाल ने राजधानी को बगीचों का शहर बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को सैदुलाजैब गांव जाकर 25 एकड़ में फैले गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने पुनर्विकास कार्य का जायजा लिया। उन्होंने गार्डन की अनूठी अवधारणा और इसके सौंदर्य की सराहना की। अधिकारियों को जल्द से जल्द बेहतर सार्वजनिक उपयोगिताओं का निर्माण करने का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों से गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में विकसित आरोग्य वन और विभिन्न अन्य उद्यानों की तर्ज पर एक समर्पित हर्बल उद्यान विकसित करने के लिए कहा, जिसमें हजारों सजावटी फूल, विभिन्न प्रकार की दुर्लभ और उत्तम औषधीय जड़ी-बूटियां हों। बगीचे और उसके आसपास वनस्पतियों की प्रचुरता को देखते हुए उपराज्यपाल ने बगीचे में एक मधुमक्खी पालन गृह स्थापित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बगीचे की परिधि पर स्थित रिज क्षेत्र को साफ करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


एमसीडी के 25 स्कूलों की चमक से रोशन होगा बच्चों का भविष्य
दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की चमक से बच्चों का भविष्य रोशन हो जाएगा। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एमसीडी के सभी स्कूलों में सर्वोत्तम शैक्षिक, तकनीकी और भौतिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने का वादा किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 25 स्कूलों की पहचान की जा चुकी है।

विज्ञापन

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना एमसीडी और उसके अधीन संस्थाओं को मिशन-मोड में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने एमसीडी के शीर्ष अधिकारियों के साथ एच-ब्लॉक, अशोक विहार में नगर निगम प्रतिभा विद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से वादा किया कि वह एमसीडी द्वारा संचालित स्कूलों को सर्वोत्तम शैक्षिक, तकनीकी और भौतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराएंगे, ताकि इन स्कूलों को उच्चत्तम मानकों पर ले जाया जा सके। इसके लिए आर्थिक रूप से जो भी जरूरतें होगी वह उसे पूरा कराएंगे।
 
सभी 1563 स्कूलों में बेहतर व्यवस्था होगी
उपराज्यपाल ने कहा कि एमसीडी के सभी स्कूलों में इसे लागू किया जाएगा। पहले चरण में 25 विद्यालयों का सुधार होगा, इसके बाद सभी 1563 स्कूलों में बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वह उन्हें कार्य करने योग्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे सक्रिय रहकर अपना सर्वोत्तम प्रयास करें ताकि छात्र-छात्राओं का उत्तम मानसिक, शैक्षणिक व शारीरक विकास और संवर्धन हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें