फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, अश्लील फोटो खींचकर कैस फंसाता है ये गिरोह ?

Wed, 27 May 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सलमान (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गीता कालोनी में रहता है। उसका एयर टिकटिंग का काम है। रविवार को उसके पास उसके जानकार रजत का फोन आया।
विज्ञापन


उसने एयर टिकट कराने की बात कर सलमान को साउथ गणेश नगर स्थित एक फ्लैट में आने के लिए कहा। रजत ने उसे अपनी गर्लफ्रेंड से भी मिलवाने की बात कही। सलमान फ्लैट पर पहुंच गया।

रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड बताकर एक युवती से उसकी मुलाकात करवाई। पानी लाने की बात कह कर रजत वहां से चला गया। उसके जाते ही लाइट चली गई। कुछ ही मिनट बाद लाइट आ गई।
विज्ञापन

लड़के के भी जबरन उतारे कपड़े

सलमान ने देखा कि युवती ने अपने कपड़े उतारे हुए थे। इसी बीच दो अनजान शख्स वहां पहुंचे। एक खुद को पुलिसकर्मी और दूसरा टीवी रिपोर्टर बता रहा था।

दोनों ने जबरन सलमान के भी कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद युवती के साथ सलमान के फोटो खींच लिए। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा।

बाद में एक और शख्स वहां पहुंच गया। वह भी अपने को पुलिसकर्मी बताकर  झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। सलमान एक लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित को किया गया ब्लैकमेल

एक आरोपी सलमान के साथ उसके घर गया। सलमान ने सारी बात अपने पिता को बताई। पिता ने रुपयों का इंतजाम कर दो-तीन घंटे में देने की बात कही।

आरोपी वीथ्रीएस मॉल के पास रुपये लेकर आने की बात कह कर चला गया। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आशंका जता रही है कि रजत, युवती व बाकी अन्य लोगों ने योजना बनाकर सलमान को ब्लैकमेल किया। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें