फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में मनाइए सिटी फॉरेस्ट में पिकनिक

Wed, 12 Nov 2014 01:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए ने शहर के पहले सिटी फॉरेस्ट का तोहफा देने की तैयारी पूरी कर ली है। अफसरों के मुताबिक सिटी फॉरेस्ट के पहले चरण का विकास अंतिम दौर में पहुंच गया है। 30 नवंबर तक फॉरेस्ट को भव्य समारोह के साथ जनता को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके बाद शहरवासियों को प्राकृतिक वातावरण के बीच पिकनिक मनाने का एक शानदार स्पॉट को मिलेगा, साथ ही शहर की आबोहवा भी सुधरेगी। पहले चरण में 45 एकड़ का क्षेत्र विकसित करने में जीडीए 15 करोड़ खर्च कर रहा है।

इसके अंतर्गत फॉरेस्ट में हिरण, बतख, दुर्लभ प्रजाति के पेड़ों का एक पॉकेट, झील और सरोवर बनाए गए हैं। यहां प्राकृतिक रूप से बने टीले को मखमली माउंट की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


वीसी संतोष यादव के मुताबिक इस माह के अंत तक इसे शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। उधर, जीडीए अधिकारियों के मुताबिक सिटी फॉरेस्ट, एलीवेटेड रोड, दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो, घोषित आवासीय योजनाओं को ही समय पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें