राज्य सरकार ने नगर निगम की जमीन पर प्रस्तावित पांच ग्रुप हाउसिंग स्कीम को मंजूरी दे दी है। सरकार से रिजर्व प्राइज निर्धारित होने और जमीन बेचने की अनुमति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सेक्टर-49, सैनिक कॉलोनी में 19 एकड़ में प्रस्तावित ग्रुप हाउसिंग स्कीम के तहत करीब 700 फ्लैट बनाए जाएंगे। इससे निगम को करीब 250 से 300 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी।
ज्ञात हो कि नगर निगम ने सैनिक कॉलोनी में खाली पड़ी करीब 19 एकड़ जमीन पर ग्रुप हाउसिंग स्कीम लाने की योजना बनाई थी। इस प्रस्ताव को बनाकर राज्य सरकार के पास भेजा गया था।
राज्य सरकार ने स्कीम की मंजूरी दे दी है। यहां रहने वाले लोगों के लिए फरीदाबाद और गुडग़ांव की बेहतर कनेक्टविटी हो जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि टेंडरिंग प्रक्रिया होने के बाद निगम को करीब 250 से 300 करोड़ रुपये मिल जाएंगे।
सरकार को अभी जमीन का रिजर्व प्राइज तय करना है। निगम के तहसीलदार बीएस ढिल्लो का कहना है कि उक्त ग्रुप हाउसिंग स्कीम में 1.45 एकड़ में पार्क बनाने का भी प्रस्ताव है। सरकार से रिजर्व प्राइज तय होते ही टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।