फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट से पकड़ी 434 करोड़ की हेरोइन, 126 ट्रॉली बैग में छिपाया था पूरा माल

Wed, 11 May 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar एजेंसी, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अधिकारियों ने आयातक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
IGI Airport - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने आईजीआई एयरपोर्ट के कार्गो कांप्लेक्स से 434 करोड़ रुपये कीमत की 62 किलो हेरोइन पकड़ी है। यह सावधानी से 126 ट्रॉली बैग में छिपाई गई थी। वित्त मंत्रालय का कहना है कि कूरियर, कार्गो या हवाई जहाज से आए किसी यात्री से यह मादक द्रव्य की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

विज्ञापन


‘ब्लैक एंड व्हाइट’ कोड नाम से चलाए गए ऑपरेशन में अधिकारियों ने एक आयातित कार्गो से 55 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। यह कार्गो युगांडा के इंटेबे से आईजीआई एयरपोर्ट आया था। इसके बाद पंजाब और हरियाणा में चलाए गए दो अन्य अभियानों में सात किलो मादक द्रव्य और 50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। 

आयातित कार्गो में कुल 330 बैग हैं, जिनमें से 126 में धातु की खोखली ट्यूबों में हेरोइन को छिपाया गया था। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अधिकारियों ने आयातक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें