राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 970 नए मामले मिले हैं व एक मरीज की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि संक्रमण दर गिरकर 3.34 फीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले 15 अप्रैल को 3.9 फीसदी संक्रमण दर रही थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में 1238 मरीजों ने कोरोना को हराया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 29037 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 19740 टेस्ट आरटीपीसीआर व 9297 एंटीजन टेस्ट हुए हैं।
अस्पतालों में मरीजों की संख्या 178, होम आइसोलेशन में 4071, आईसीयू में 57, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 52 व वेंटिलेटर पर आठ मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 31011 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या 5202 व कंटेनमेंट जोन की संख्या 1882 दर्ज की गई है।