फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मिड डे मील खाकर आधा दर्जन छात्राएं हुईं बीमार, हेडगेवर अस्पताल में किया गया सभी को भर्ती

Tue, 24 Jan 2023 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिन लड़कियों को भर्ती किया गया उन्होंने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन छात्राओं को इस तरह की दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा स्थित इलाके झिलमिल कॉलोनी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में मंगलवार को मिड डे मील खाने से छठी कक्षा की आठ-दस छात्राएं बीमार हो गईं। उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी छात्राएं स्वस्थ हैं, लेकिन इन्हें अभी अस्पताल में कल तक निगरानी में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार, खाना दिए जाने से पहले कुछ छात्राओं ने खाने से बदबू आने की शिकायत की थी, लेकिन वहां मौजूद शिक्षकों ने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

खाना खाने के बाद जब छात्राओं ने पेट दर्द और उल्टी होने की शिकायत की, तब स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी छात्राओं को हेडगेवार अस्पताल ले जाएगा। यहां सभी छात्राएं उपचाराधीन हैं। 

घटना का पता चलने पर परिजन भी स्कूल पहुंचे। परिजनों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। परिजनों का कहना रहा कि सरकार को खाने की गुणवत्ता जांचे बिना मिड डे मील नहीं देना चाहिए। ऐसी लापरवाही से बच्चों की जान खतरे में आ सकती है। 
विज्ञापन

उधर, छात्राओं को देखने के लिए गांधी नगर इलाके से आप विधायक एसके बग्गा भी हेडगेवार अस्पताल पहुंचे। इस मामले में शिक्षा निदेशालय मिड डे मील परोसने वाली कंपनी पर कार्रवाई करने पर भी विचार कर रहा है। सरकारी स्कूल शिक्षक संघ के महासचिव अजयवीर यादव ने कहा कि मिड-डे मील तैयार करने वाली कंपनी के विरुद्ध लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें