फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Security Tight in Delhi: समारोह स्थल से लेकर बॉर्डर तक निगरानी बढ़ी, 35 KM के दायरे में बनाए गए 21 पिकेट

Tue, 24 Jan 2023 07:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिसकर्मी जिले के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर पुलिस की आंख व कान बनकर अपराधों पर अंकुश लगाने में सहयोग करने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में सुरक्षा सख्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह स्थल व बॉर्डर से लेकर कई इलाकों में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने जीटी करनाल रोड के 35 किलोमीटर के क्षेत्र को कब्जे में ले लिया है। यहां 21 पिकेट के साथ-साथ 150 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों की तलाशी के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि जीटी करनाल रोड का इस्तेमाल कर लोग जम्मू, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब से आवागमन करते हैं। यहां 35 किलोमीटर के दायरे में 21 बॉर्डर हैं। इन पर निगरानी रखने के लिए सभी जगह एक-एक पिकेट लगाई गई है। 

इन पर एएनपीआर कैमरे के अलावा सीसीटीवी लगाए गए हैं। साथ ही मचान बनाकर अत्याधुनिक हथियारों के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, उत्तरी पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि सभी इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पिकेट लगाकर लोगों व वाहनों पर नजर रखी जा रही है। 

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर बम निरोधक दस्ते के जरिए बाजारों, भीड़भाड़ वाले व अन्य प्रमुख स्थानों पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी जिले के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर पुलिस की आंख व कान बनकर अपराधों पर अंकुश लगाने में सहयोग करने का आह्वान कर रहे हैं। 
विज्ञापन

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आतंकवाद विरोधी उपायों को मजबूत किया जा रहा है। होटलों, गेस्ट हाउस की जांच की जा रही है। यहां के कर्मचारियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें