फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिलासपुर तावडू रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। पीड़ित ने पिता ने कैंटर के नंबर के आधार पर बिलासपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, सतबीर गांव जौरासी थाना तावडू जिला नूंह के रहने वाले हैं। वह टाटा मोटर्स की वर्कशॉप में काम करते हैं। उनके साथ उनका बेटा मिलन (25) भी काम करता है। सोमवार सुबह 8.30 बजे वह और उनका बेटा मिलन (25) वर्कशाप में ड्यूटी पर पैदल जा रहे थे। तावडू की ओर से आ रहे एक तेजरफ्तार कैंटर ने मिलन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। पिता ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के पिता ने कैंटर के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें