फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन साइट से दो मशीन व एक लाख रुपया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट से अज्ञात चोरों ने दो मशीनें, एक लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिये। ठेकेदार ने काम करने वाले राजमिस्त्री पर शक जताया है। न्यू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह शिकायत सोनीपत के गांव सादल खुर्द निवासी फूल सिंह ने दी है। वह इस समय सहजावास गांव में किराए पर रहता है। इसके पास 8 राजमिस्त्री और 11 मजदूर हैं। एक ठेका रतन गार्डन कॉलोनी में भी निर्माण का लिया हुआ है। इस साइट पर काम के लिए 2 राज मिस्त्री व 3 लेबर थे। 24 अगस्त को साइट मालिक राहुल ने ठेकेदार को 1 लाख रुपये दिया था। देर रात करीब 1 बजे ठेकेदार, साइट मालिक राहुल के साथ यहीं सो गया।
कर्मचारी भी साइट पर सो रहे थे। 25 अगस्त की सुबह 6 बजे उठा तो उसका एक लाख रुपये नकद, लोहा काटने की 2 मशीन व 3 मोबाइल चोरी हो चुके थे। इनमें एक मोबाइल साइट मालिक का भी था। चोरी के बारे में कर्मचारियों से काफी पूछताछ की लेकिन उन्होंने नहीं बताया। एक राज मिस्त्री परमजीत पर चोरी का शक जताकर अब शिकायत पुलिस को दी गई है। परमजीत साइट से वारदात के बाद से फरार है। उसके परिचितों से भी पूछा लेकिन वो नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें