फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का होगा औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्कूलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने इस बारे में बताया कि जिले में अब सभी स्कूलों में सभी कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपलान जरूरी है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (आरबीएसके) से जुड़े डॉक्टरों को विभिन्न क्षेत्रों में नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह नोडल अधिकारी सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कोरोना नियंत्रण के उद्देश्य से स्कूलों का औचक निरीक्षण कर कोरोना नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगे। सीएमओ ने बताया कि नोडल अधिकारी व उनकी टीम द्वारा स्कूलों में सभी को शिष्टाचार, हाथ की स्वच्छता, सामाजिक दूरी और मास्क के बारे में प्रशिक्षण और उपयोग के बारे में जानकारी देंगे।
जांच के विए दी जाएगी रैपिड एंटीजन किट :
आरबीएस के डॉक्टरों को रैपिड एंटीजन परीक्षण किट का प्रशिक्षण देकर प्रत्येक डॉक्टर को 25 किट जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान किसी भी बच्चे में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर ये डॉक्टर तुरंत उनकी कोविड जांच कर सकेंगे और उनको दूसरों से अलग कर देंगे। इस अवसर पर डॉ. ईशा नारंग ने बताया कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीमें यह भी सुनिश्चित करेंगी कि बच्चों के माता-पिता होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। इसके अलावा टीम के सदस्य बच्चों के घरों का निरीक्षण कर कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें