फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विदेशियों को बिना दस्तावेज सिम बेचने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने की कार्रवाई, 17 सिम, 6.43 लाख रुपये व 4724 यूएस डॉलर बरामद



इंटरप्रेटर की मदद से बिना दस्तावेज बेचते थे विदेशियों को सिम




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने विदेशियों से दस्तावेज लिए बिना सिम बेचने वाले दो आरोपियों को काबू किया है। यह सिम इंटरप्रेटर की मदद से बेची जाती थीं। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 17 सिम, 6.43 लाख रुपये व 4724 यूएस डॉलर बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर यह लोग किसके नाम से सिम इश्यू कराते थे और अब तक कितने लोगों को यह सिम बेच चुके हैं।

डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता इन्द्रजीत यादव के अनुसार दस्ते को सूचना मिली थी कि सेक्टर-39 के मकान नंबर 408 की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति विदेशियों को बिना दस्तावेज लिए मोबाइल सिम उपलब्ध कराता है। एक सिम देने के बदले वह 600 से एक हजार रुपये तक वसूलता है। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू कर लिया। इसकी पहचान दिल्ली निवासी मोहम्मद मुकीम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह अपने साथी मुमताज अहमद के जरिए यह सिम बेचता था। जिस पर पुलिस ने मुमताज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया, जोकि इंटरप्रेटर का काम करता है। जांच के दौरान आरोपियों के कमरे से 17 मोबाइल सिम चालू हालत में व भारतीय करेंसी के 643500 रुपये के साथ ही 4724 यूएस डॉलर बरामद किए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें