फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 74 टीकाकरण केन्द्रों पर लगेगी कोविशील्ड की दोनों डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बने 81 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा । इनमें से 74 पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी व पांच केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिन नागरिकों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवानी है। उनके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दूसरी डोज के रूप में 200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इन केंद्रों में से चार केंद्र पर ऑनलाइन बुकिंग कर टीकाकरण केंद्र पर आने वाले नागरिकों के लिए 400 डोज की अलग से व्यवस्था की गयी है। शिक्षा, नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर-31 पॉलीक्लीनक में कोविशील्ड का दूसरा टीका लगेगा। इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। यहां, सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
सभी केंद्रों पर वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के 14 हजार 800 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग माध्यम से केंद्र पर आने वाले नागरिकों के लिए कुछ चिन्हित केंद्रों पर 4 हजार स्लॉट की अलग से व्यवस्था की गई है। उप सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लाभार्थी को किसी प्रकार के पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है। सभी सेंटरों पर पहले आओ पहले लगवाओ की नीति के आधार पर वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें