दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली की ओर से जा रही वरना कार की जयपुर की ओर से आ रहे हैं ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है और कार चालक गंभीर रूप से घायल है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली की ओर से जा रही वरना कार की जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार चला रहा विक्रम गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
मरने वालों की पहचान बाबूलाल उम्र 35 साल निवासी बिहार, संदीप निवासी मिलकपुर भिवाड़ी उम्र 34 साल और सिकंदर निवासी आलमपुर भिवाड़ी उम्र 30 साल के रूप में हुई है। घायल विक्रम गाड़ी चला रहा था। चारों लोग दिल्ली में किसी से मीटिंग करके रात में लौटे हुए थे। आरोपी वाहन चालक तक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बिलासपुर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।