फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत, मोबाइल और परचून की दुकान बंद कर लौट रहे थे घर

Sat, 15 Jan 2022 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
road accident in Gurugram - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम में परचून और मोबाइल की दुकान बंद कर बृहस्पतिवार रात बाइक से घर लौट रहे तीन सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोसी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को बिहार से मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार है।

मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला सुधीर (30) अपने भाई संजय (28) छोटे भाई सुनील (25) के साथ ताज नगर कॉलोनी में रहता था। हयातपुर मोड़ के पास उसकी परचून व मोबाइल की दुकान है। 
विज्ञापन


रोजाना की तरह दुकान बंद कर तीनों भाई बाइक से घर जा रहे थे। राव भगत सिंह स्कूल के पास रात करीब 11 बजे  अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीर ने साढ़े 11 बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने तीनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत करार दे दिया गया। सेक्टर-93 चौकी की पुलिस ने मृतकों के पड़ोसी अशोक पंडित के बयान पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने मधुबनी में रहने वाले परिजनों के पास सूचना भिजवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें