फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलेक्स पर कार दिखा कर ठगी करने वाला पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने दो साल पहले ओलेक्स पर कार का विज्ञापन देकर दिल्ली की रहने वाली महिला के साथ 60 हजार रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार व पैसा दोंनो बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फर्रुखनगर इंस्पेक्टर सुनील के अनुसार मीनू निवासी कमालपुर कमल विहार, दिल्ली दो साल पहले एक मामला दर्ज कराया था। जिसमें वीरेन्द्र निवासी गांव बजाना कलां, सोनीपत ने एक कार ओलेक्स पर डाली थी। जिसके बाद उससे हुई बातचीत के बाद वह अपने पति संजय के साथ सुल्तानपुर के एक ढाबे पर मिलने आई। जहां पर आरोपी ने उसे कार दिखाई । कार पसंद आने के बाद उसके पति ने गूगल पे से दस हजार रुपया भी उसे ट्रांसफर किया। कुछ दिन बाद वीरेन्द्र का फोन आया कि वह आकर अपनी कार ले जाए। यह बात कह कर उसने 50 हजार रुपये अपने खाते में और डलवा लिया। 60 हजार रुपया लेने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने दा साल पुराने मामले की छानबीन के बाद मंगलवार की रात को उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ पूरी होने के बाद बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। बता दें कि पुलिस टीम ने महिला की ओर से दर्ज दो साल पुरानी शिकायत पर आरोपी को नहीं पकड़ पाई थी। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन की ओर से थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें