फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके साथ की ठगी उसी ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर में एक दंपति ने एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर ठगी को अंजाम देने वाले एक ठग को पकड़ा है, जिसने कुछ समय पहले महिला के साथ ही ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ मानेसर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पलवल जिले के गांव मलूका निवासी शकील अहमद के रूप में की गई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ करीब डेढ़ माह पहले ही ठगी की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मानेसर में रहने वाली सुमित्रा देवी बीते 30 मार्च को पास के ही एक एटीएम में पैसे निकालने गई थीं, जहां तीन युवक उनकी मदद के लिए आए और इसी बहाने से कार्ड की अदला-बदली कर उनके खाते से 13100 रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद से ही सुमित्रा ठगों पर नजर बनाए हुए थीं। उनको यकीन था कि आरोपी ने जिस जगह पर उसके साथ ठगी की है, वह उस जगह पर जरूर आएंगे। मंगलवार को एक बार फिर से सुमित्रा अपने पति संतोष के साथ उसी एटीएम पर पहुंची थीं, जहां आरोपी पहले से ही मौजूद था। महिला ने आरोपी को पहचान लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें