फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली दो नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार को 2650 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले दो पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में पीएम केयर्स फंड से स्थापित 1000 लीटर क्षमता वाले पीएसए संयंत्र को वर्चुअल माध्यम से जिले के लोगों को समर्पित किया। दूसरी ओर, सीएसआर के तहत ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्थापित 1650 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले पीएसएस ऑक्सीजन प्लांट का मेयर मधु आजाद ने उद्घाटन किया। उक्त ऑक्सीजन प्लांट को पावरग्रिड ने स्थापित कराया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य कार्यक्रम उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में आयोजित था। वहां से उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स फंड से स्थापित पीएसए (प्रेशर स्विंग एडजॉर्प्शन) ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया। इनमें गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में स्थापित पीएसए संयंत्र भी शामिल रहा।
100 बडों पर 24 घंटे मिलेगी ऑक्सीजन
जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि इन दोनों संयंत्रों के शुरू होने से गुरुग्राम जिला अब ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर होने की तरफ अग्रसर है। बताया कि नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में स्थापित एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले संयंत्र के शुरू होने से 100 बेडों पर 24 घंटे निर्बाध गति से ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। वहीं, ताऊ देवीलाल स्टेडियम के ऑक्सीजन प्लांट में आपात स्थिति में सिलिंडर भरने की भी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

तैयार हो रहा ऑक्सीजन संयंत्रों का नेटवर्क
इसके साथ ही स्टेडियम में स्थापित अस्थाई हेल्थ सेंटर में मौजूद सभी बेडों पर भी निरंतर ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकेगी। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से कोरोना से मुकाबले और अन्य गंभीर रोगों के उपचार में मदद मिलेगी। जिला उपायुक्त ने कहा कि गुरुग्राम जिले में ऑक्सीजन संयंत्रों का ऐसा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है कि भविष्य में यदि मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत पड़े तो हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो।
6000 एलपीएम हुई क्षमता : वीरेंद्र यादव
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य चिकित्सा संस्थानों में 100 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) से लेकर 250 से 500 एलपीएम क्षमता के 11 से अधिक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को शुरू किए गए संयंत्रों को मिलाकर गुरुग्राम जिले के सरकारी स्वास्थ्य चिकित्सा संस्थानों में लगाए गए ऑक्सीजन संयंत्रों की क्षमता लगभग 6000 एलपीएम हो गई है। सीएमओ ने बताया कि सरकारी संस्थानों के अलावा जिले के निजी अस्पतालों में भी 13 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। इनकी औसत क्षमता 500 एलपीएम है। इसके अलावा 5 निजी अस्पतालों में 7 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें