फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की लालच में वारदात को दिया था अंजाम, पैसा व असलहा शूटर को मिला था गुरुग्राम में

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कंस्ट्रक्शन साइट पर नौकरी के लालच में शूटर ने वारदात को अंजाम दिया है। जयपुर पुलिस उसके मोबाइल डिटेल व कंपनी से जुड़े तार को खंगाल रही है। आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े आरोपियों की छानबीन कर रही है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के कंसल्टेंट आरके चावला की हत्या का राज दिन पर दिन खुल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले की शुरुआत साल भर पहले हो गई थी और अंत हत्या के एक दिन पहले एक करीबी के घर पर आयोजित बर्थ डे पार्टी में हुआ था। हत्या के दिन आफिस में मौजूद गाड़ियों की छानबीन की गई तो पानीपत से आने वाले शूटर की कार को फोकस करने पर हुआ। पुलिस ने छानबीन के दौरान खुलासा किया है कि जिस प्रोजेक्ट का कंपनी का टेंडर हुआ था। उसके लिए कंपनी की ओर से कुछ दिन मांगा जा रहा था। पहले तो समय नहीं मिल रहा था। उसकी ड्राइंग में भी परिवर्तन को लेकर विवाद था। चावला की ओर से कंपनी पर काम का प्रेशर था। जबकि एक समय आ गया था कंपनी क्वीट करना चाहती थी। कंपनी के एमडी को इस बात आक्रोश था कि उसकी सात करोड़ के टर्न ओवर की कंपनी है और एक इंजीनियर उनको तरजीह नहीं देता है। इस बात से नाराज करणदीप ने इसकी जिम्मेदारी एक सहयोगी को सौंपी थी।
पुलिस की छानबीन में पता चला था कि कंपनी के एमडी की ओर से 15 लाख रुपये व कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी देने की बात कही थी। अब तक इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार हो चुके है। सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस की पूछताछ में शूटर ने बताया कि पैसा व व असलहा उसे गुरुग्राम में मिला था। उसके साथ एक और युवक था। जिसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

चावला के दोनो बेटे रहते हैैैै विदेश
एनएचएआईए के कंसल्टेंट राजेश चावला के दो बेटे हैं। दोनो विदेश रहते हैं। एक बेटा सिंगापुर में तो दूसरा बेटा यूएसए में नौकरी करता है। उनकी शिक्षा कुरुक्षेत्र से हुई है। परिवार में चार भाई थे। उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है।
नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया के कंसल्टेंट आरके चावला की हत्या के मामले में शूटर को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसमें अब तक सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस पूरी वारदात का खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन

- अजय पाल लंबा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जयपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें